![]() |
| Sngya Kise Kahate Hain |
अध्ययन निष्पत्ति
H824.1 संज्ञा के प्रकार को समझते हैं।
संज्ञा के प्रकार, परिभाषा और उदाहरण।
Hindi Vyakaran Sangya
संज्ञा किसे कहते हैं?
Sangya Kise Kahate Hain:
संसार में वस्तुओं या चीजों के कोई ना कोई नाम जरूर हैं, इन्हीं नाम को संज्ञा कहते हैं।
संज्ञा की परिभाषा:-
- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव, स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते है।
उदाहरण के लिए
1. हम सब भारत के नागरिक हैं।
2. मेरा दोस्त जयपुर में रहता है।
3. मनुष्य अपनी मेहनत से ही सफलता प्राप्त करता है।
4. हमारी वाणी में मिठास होना चाहिए।
5. बिना वजह रोना अच्छी बात नहीं है।
6. मैं पुस्तक पढ़ता हूं।
7. हिमालय सब से बड़ा पहाड़ हैं।
भारत (देश), जयपुर (शहर), मनुष्य (जाति), मिठास (भाव), रोना (भाव), पुस्तक (वस्तु), पर्वत (स्थान) आदि।
संज्ञा के प्रकार/भेद (Sangya ke Prakar)
संज्ञा के पांच भेद होते हैं।
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
2. जातिवाचक संज्ञा
3. भाववाचक संज्ञा
4. द्रव्यवाचक संज्ञा
5. समूहवाचक संज्ञा (समुदायवाचक संज्ञा)
Read More : सर्वनाम किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और उदाहरण।
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
- किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, या स्थान का बोध कराने वाले शब्द को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है।
- अर्थात् वह संज्ञा जिससे किसी खास व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण।
1. मोहन दौड़ रहा है।
2. हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।
3. ताज होटल मुंबई में स्थित है।
4. रामायण बहुत अच्छी पुस्तक है।
5. सुरेश गुजराती बोल सकता है।
6. मेरे दोस्त को मराठी अच्छे से आती है।
7. आशा विमान चलाती है।
8. नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी नदी है।
9. हिमालय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है।
10. नीम गुणकारी पेड़ हैं।
11. शीला गीत गाती है।
12. मनोज किताब पढ़ता है।
- यहां पर प्रयुक्त वाक्यों में मोहन, हिंदी, मुंबई, रामायण, गुजराती, मराठी आदि शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है, क्योंकि इनसे किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता है।
Read More : विशेषण किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और उदाहरण।
2. जातिवाचक संज्ञा
- जो शब्द किसी वस्तु, प्राणी या स्थान आदि का सम्पूर्ण बोध कराते हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण।
1. खिलौनों से बच्चे खेल रहे हैं।
2. लड़के शहर जा रहे हैं।
3. मुझे बिल्ली पालना पसंद है।
4. शेर हिरण का शिकार कर रहा है।
5. यह नदी बहुत प्रदूषित हो रही है।
6. मानव सबसे चतुर प्रजाति है।
7. हमारे देश के सैनिक बहादुर हैं।
8. हमारी गाय का नाम गौरी है।
9. नदी को लोकमाता कहते हैं।
10. कुत्ता वफादार प्राणी है।
- यहां पर प्रयुक्त वाक्यों में खिलौनों, बच्चे, लड़के, शहर, बिल्ली, हिरण, शेर, नदी, मानव आदि शब्द जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है। क्योंकि इनसे किसी विशेष वस्तु, प्राणी या स्थान का नहीं बलकि सम्पूर्ण जाति का बोध होता है।
3. भाववाचक संज्ञा
- वह शब्द जो किसी व्यक्ति, पदार्थ या वस्तु का भाव या अवस्था का बोध कराते हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
- अर्थात् जो शब्द गुण, दोष, भाव, दशा आदि का बोध कराते हैं वे 'भाववाचक संज्ञा' कहलाते हैं।
भाववाचक संज्ञा के उदाहरण।
1. सरिता की आवाज बहुत मिठास से भरी है।
2. आज के समय में हमारी दोस्ती मजबूत हो रही है।
3. भारत एक अमीर देश है।
4. ईमानदारी से बड़ा कोई धर्म नहीं।
5. मैं बहुत गुस्सा हूँ।
6. बगीचे में फूल सुंदर है।
7. हमें अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए।
8. पहाड़ की चढ़ाई बहुत कठिन होती है।
9. हमारे व्यवहार में विनम्रता होनी चाहिए।
10. महात्मा बुद्ध ने शान्ति, दया और प्रेम का संदेश दिया।
11. क्षमा वीरों का आभूषण है।
- यहां पर प्रयुक्त वाक्यों में मिठास, दोस्ती, अमीर, ईमानदारी, गुस्सा, सुंदर आदि में किसी भाव का बोध हो रहा है, इसलिए ये शब्द भाववाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है।
4. द्रव्यवाचक संज्ञा
- वह शब्द जो किसी तरल, ठोस, धातु या अधातु द्रव्य का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है।
जो शब्द नाप-तोल का बोध कराते हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण।
1. मैं पानी पीने के लिए जा रहा हूँ।
2. सोने का रंग सुनहरा होता है।
3. मुझे फल बहुत पसंद है।
4. मैं सब्जी लेकर आया हूँ।
5. कोहिनूर हीरा सबसे महंगा है।
6. आज मैंने दूध पिया है।
- यहां पर प्रयुक्त वाक्यों में पानी, सोना, फल, सब्जी, हीरा, दूध आदि में किसी द्रव्य का बोध हो रहा है, इसलिए ये शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है।
5. समूहवाचक संज्ञा
- वह शब्द जो किसी वस्तु या व्यक्ति के समूह का बोध कराता है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है।
समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण।
1. भारतीय सेना बहुत ही साहसी सेना है।
2. मैंने आज एक अंगूरों का गुच्छा खाया।
3. मेरे परिवार में पांच सदस्य है।
4. आज हमारी सभा में हुई।
5. सभा में कई लोग इकट्ठे हुए।
6. मेरी कक्षा में मैं सबसे पहले स्थान पर हूँ।
7. भारतीय टीम ने वर्ड कप जीता है।
8. बच्चों की टोली जा रहीं हैं।
9. बच्चों की टोली होली खेलने निकली है।
10. रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ रहती है।
- यहां पर प्रयुक्त वाक्यों में सेना, गुच्छा, परिवार, सभा, कक्षा, टीम, टोली आदि में किसी समूह का बोध हो रहा है, इसलिए ये शब्द समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है।
- हम उम्मीद करते हैं कि आप अब “संज्ञा की परिभाषा एवं उदाहरण (Sangya Kise Kahate Hain)” को अच्छी तरह से समझ गये होंगे। यदि आपको इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।
Read More : सर्वनाम किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार और उदाहरण।
My blog


0 Comments